मथुरा। गोवर्धन-मथुरा रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये विकसित की जा रही एक अवैध कालौनी में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को जेसीबी से पक्के बने निर्माण के साथ सड़क खम्बे आदि तोड़ डाले। बताया जाता है ये कालौनी रविन्द्र एवं हेमू चौधरी द्वारा 1 वीघा भूमि पर विकसित की जा रही थी। कुछ लोगो को इन के द्वारा प्लाट काट कर बेचने की शिकायत भी मिली है।
प्राधिकरण में इनके खिलाफ वाद भी चल रहा है जिसमें सचिव ने ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये है। डायमंड रिसोर्ट के सामने सतोहा असगरपुर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर ये कार्यवाही की गई है । ग्राम सतोहा में लतूर ठाकुर द्वारा अबैध रूप से बनाई गई दुकान को भी ध्वस्त किया गया है ।ध्वस्तीकरण अभियान में सहायक अभियंता धर्मवीर शर्मा एवं अवर अभियंता दिनेश कुमार सुनील कुमार शर्मा अशोक कुमार चौधरी अनिरुद्ध यादव थाना हाईवे के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.