आने वाले त्यौहारों पर लीकेज एवं जल भराव- गंदगी की समस्या होने पर सीधे होगी निलम्बन की कार्यवाही
वृन्दावन। नगर निगम वृन्दावन जोन के पार्षदो के साथ बुधवार को समस्याओं के निराकरण को लेकार हुई समन्वय बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों से कहा कि जन समस्याए तत्काल हल करना हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए इसमें हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वृन्दावन जोन कार्यालय पर हुई इस बैठक में नवागत अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर का सभी से परिचय कराया गया। महापौर मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि पार्षदगणों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही होनी ।
बैठक में पार्षदो द्वारा सीवर लाइन चौक, सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न होने की शिकायत की गयी जिसके सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने उ.प्र. जल निगम के अवर अभियंता एवं जलकल विभाग के अवर अभियंता के साथ विस्तृत चर्चा की । चर्चा उपरान्त नगर आयुक्त द्वारा अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि आगामी 30 दिनों में मथुरा-वृन्दावन में मौहर्रम, हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आदि महत्वपूर्ण पर्व मनाये जाने हैं। उक्त पर्वों पर किसी भी प्रकार की लीकेज एवं जल भराव की समस्या न होने पाये यदि ऐसा पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। पार्षद द्वारा हरवंश नगर में सीवर ओवर फ्लो का मुद्दा उठाया गया जिस पर अविलम्ब प्रभावी कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया । इसके अलावा पार्षदो द्वारा स्वीकृत कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने एवं क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराये जाने की मांग की गयी। इस पर अधिशासी अभियंता सिविल को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत कार्यों को समय से पूर्ण कराये साथ ही वार्डों में क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण तत्काल कराया जाये। पार्षदो की स्ट्रीट लाइट की मांग पर नगर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही सभी वार्डों में एक-एक सोलर लाइट लगायी जायेगी।
बैठक में पार्षद राधाकृष्ण पाठक पूर्ण प्रिय भारती पवन यादव लीलाधर ठाकुर पंकज अरोडा मुन्नालाल निषाद राजेश पंण्डित राहुल अधिकारी पार्षद प्रतिनिधि उत्तम बघेल अपर नगर आयुक्त क्रान्तिशेखर सिंह सत्येन्द्र कुमार तिवारी महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य अधिशासी अभियंता सिविल एस.पी.मिश्र रिजवान अहमद अधिशासी अभियंता ट्रेफिक मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम कर अधीक्षक हरिकिशन गुप्ता क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी रामानन्द त्यागी प्रधान लिपिक श्रीगोपाल वशिष्ठ आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.