यूपी में विघुत उत्पादन क्षमता में अप्रत्याशित वृद्धि, पहली बार हुई दरों में कटौती: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दावा किया है कि उनके कार्यकाल में विघुत उत्पादन क्षमता में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है बिजली की दरों को सदैव राज्य सरकार वृद्धि करती रही है परंतु इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि 50 पैसे से लेकर ₹1 तक की दरों में कटौती की गई है इससे जनता काफी लाभान्वित होगी। वही एकमुश्त समाधान योजना में लाखों उपभोक्ताओं को लाभ हुआ और विभाग को कई हजार करोड रुपए राजस्व के रूप में प्राप्त हुए।
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने जानकारी दी कि विघुत उत्पादन क्षमता में इस वर्ष उम्मीद से अधिक वृद्धि हुई है जहां पहले 66% क्षमता थी वह अब 80% हो गई है। इसके अलावा प्रदेश में ट्रांसफर जलने की रफ्तार गत वर्ष के मुकाबले कम हुई है। ओटीएस योजना के बारे में उन्होंने बताया कि यूपी के इतिहास में यह अब तक की सबसे सफल योजना रही है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे ब्रज रज अपने माथे पर लगाने को मिल रही है मथुरा आकर में भारी प्रफुल्लित और प्रसन्न चित्त हूं। इस बीच सोमवार पूर्वान्ह में उन्होंने बिहारी जी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। दोपहर में उन्होंने भाजपा महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।