मथुरा में नि:शुल्क सीवर कनैक्शन जोड़ने के नाम पर रूपये मांगने पर करें शिकायत

मथुरा। भारत/राज्य सरकार द्वारा अमृत योजना के तहत महानगर के एक दर्जन वार्डों में घरों के सीवेज कनेक्शन मुख्य लाइन से नि:शुल्क कराये जा रहे है। इस संबंध में परियोजना अभियन्ता के पी सिंह ने बताया कि सीवेज कनैक्शन जोड़ने के नाम पर किसी तरह का शुल्क नही लिया जा रहा है। भवन स्वामी किसी भी कर्मचरी को कोई पैसा नही दें। अमृत योजना के तहत महानगर के वार्ड सं. 18 बद्रीनगर (आंशिक), वार्ड 38 मनोहरपुरा (आंशिक), वार्ड 20 अर्जुनपुरा वार्ड हनुमानटीला, वार्ड 54 गऊघाट, वार्ड 27 बैरागपुरा, वार्ड 62 जगन्नाथपुरी, वार्ड 31 महाविधा कॉलौनी, वार्ड 40 सराय आजमाबाद, वार्ड, 24 राधेश्याम कॉलौनी वार्ड 43 बिरला मंदिर वार्ड 33 जयसिंहपुरा में उ.प्र. जल निगम (नगरीय) द्वारा सीवर गृह संयोजन का चल रहा है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के लिए किसी भी कर्मचारी को कोई पैसा न दें, यह कार्य फ्री है। गृह स्वामी सिर्फ अपने पहचान पत्र की कॉपी व मोबाइल नं. दें। यदि कोई कर्मचारी किसी तरह का शुल्क मांगता है तो इसकी शिकायत फोन नंबर 9532501635 करें।