मुड़िया पूर्णिमा मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल करने वाले पुलिसकर्मी किये सम्मानित

मथुरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े मेला गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा पर यातायात व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य करने पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति द्वारा वरिष्ठ टीएसआई रवि भूषण शर्मा हेड कॉन्स्टेबल जयवीर सिंह राहुल सिंह वीरेंद्र सिंह डालचंद भरत सिंह ब्रजवीर सिंह के अलावा दर्जनों पुलिस व यातायात पुलिस कर्मियों को यातायात योद्धा सम्मान 2022 के प्रशस्ति पत्र देते हुए दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान स्टेट बैंक चौराहे रोडवेज वर्कशॉप के सामने नया बस स्टैंड भूतेश्वर चौराहा मंडी चौराहा गोवर्धन चौराहा पर तैनात डियूटी करने वाले पुलिस कर्मियो का किया गया है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा समाज सेवा करने वालो का उत्साह वर्धन होता रहना चाहिए।