मथुरा। उ. प्र. लेखपाल संघ के प्रांतीय आव्हान पर समस्त जनपदों एवम तहसीलों में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु एक ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल को सौपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि किसान सम्मान निधि का डाटा कृषि विभाग द्वारा अपूर्ण उपलब्ध कराया जाता है। कृषि विभाग के पास लाभार्थी के पिता का नाम एवं भूमि का डाटा उपलब्ध नहीं है। लागिन आई डी कृषि विभाग के अधिकारियों के पास है जिससे उनके द्वारा फर्जी/अपात्र नाम जोड़ दिए गए और उन्हें कृषि सम्मान निधि भी जारी कर दी गई अब इसीलिए सूची में पिता का नाम व भूमि का विवरण नहीं दिया जा रहा है। शासन ने इस समस्या के निदान की मांग की गई है।
ज्ञापन देते समय लेखपाल संघ के चौ. वीरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष भगवान सहाय प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा उपाध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी प्रांतीय मीडिया प्रभारी योगेंद्र चौधरी जिला मीडिया प्रभारी कालीचरन आकाश कुमार रितेश वशिष्ठ मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.