मथुरा मिलिट्री स्टेशन में वृक्षारोपण: लगाए 500 से अधिक पेड़

मथुरा। 75 वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सशस्त्र बलों द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इस दिशा में स्ट्राइक वन मथुरा ने एक ठोस वृक्षारोपण अभियान चलाया जिसमें एन सी सी कैडटों सेना के कर्मियों और आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 500 से अधिक पेड़ लगाए । 02 से 09 जुलाई तक एक सप्ताह के लम्बे अभियान में स्थानीय बागवानी विभाग के समन्वय से अमरुद आंवला नींबू जैसे फलदार वृक्षों सहित विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए ।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने बताया ‘आजादी का अमृत महोत्सव ‘ हमें अपने बच्चों – भविष्य के अग्रदुतों को कुछ बनने का अवसर देता है । महोत्सव न केवल एक उत्सव है बल्कि भारत को मजबूत एवं समृद्द बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दृष्टि है । पेड़ लगाना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना उस दृष्टि की ओर एक कदम है ।