MVDA के उपाध्यक्ष रहे एस बी सिंह के पुत्र का स्वर्गवास

मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस एस बी सिंह के 15 वर्षीय पुत्र ओम का बुधवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान स्वर्गवास हो गया है। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उनके सिविल लाइन स्थित आफिसर कालोनी आवास पर बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक पहुंच गए।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।

मृतक किशोर का अंतिम संस्कार ध्रुवघाट स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।