ब्रज के मंदिरो में इंडियन ओवरसीज बैंक ने दान के लिए लगाई ई-हुंडी

मथुरा । इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने द्वारा ब्रज के प्रमुख मंदिरो में दान हेतु ई हुंडी का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को जय सिंह पुरा स्थित गायत्री मंदिर में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार द्वारा ई हुंडी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में गायत्री मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मृत्युंजय शर्मा सहित वरिष्ठ प्रबंधक हेमन्त कुमार प्रबंधक सरिता कुमारी सुरभि जैन अशोक राहुल आदि मौजूद रहे।
उधर गोकुल क़स्बा में इंडियन ओवरसीज बैंक ने नंद यशोदा भवन में ई-दान पात्र लगाकर दान करने की राह को बहुत आसान कर दिया। अब किया हुआ दान सीधा आराध्य की सेवा में जाएगा। इंडियन ओवरसीज बैंक के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार ने ई-दान पात्र का उद्घाटन करते हुए बताया कि अब मंदिर में दान करने के लिए नगदी रखने की आवश्यकता नहीं है। श्रृद्धालु अपनी श्रृद्धा अनुसार किसी भी यूपीआई ऐप के माध्यम से आसानी के साथ दान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-दान पात्र में दिया हुआ दान सीधे मंदिर कमेटी के बैंक खाते के माध्यम से आराध्य की सेवा में जाएगा। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने ई-दान पात्र में पहला दान करके मंदिर कमेटी के प्रतिनिधियों को इसका डेमो दिखाया।
इस अवसर पर मंदिर नंद यशोदा भवन के ट्रस्टी राधेलाल शर्मा, अनिल कुमार चौधरी, महेश बाबू शर्मा, कुलदीप शर्मा, मनोज शर्मा, गोपाल शर्मा, मांगीलाल आदि उपस्थित थे।