गुरुद्वारे के पुर्न निर्माण कार्य को देखने बंगला साहिब गुरुद्वारा की टीम मथुरा आई

मथुरा। आगरा- मथुरा मार्ग पर खादी आश्रम के निकट गुरु तेग बहादुर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारे का भव्य निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। गुरुद्वारा बंगला साहिब की कार सेवा द्वारा किए जा रहे इस कार्य का निरीक्षण करने सोमवार को पंथ रत्न बाबा हरबंश के सेवक मथुरा आये। जहां उन्होंने गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण में लगे सेवकों को दिशा-निर्देशित किया। होलीगेट तिलक द्वार स्थित सिखों के नवें गुरु तेग बहादुर साहिब के गुरुद्वारे का पुनर्निर्माण कार्य वर्तमान में जोरों से चल रहा है।
गुरुद्वारा बंगला साहिब के कार सेवकों द्वारा गुरुद्वारे का भव्यता के साथ निर्माण किया जा रहा है। गुरुद्वारे में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के लिए गुरुद्वारे में स्थान चिन्हित कर गुरुद्वारे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी श्रंखला में सोमवार को बंगला साहिब की कार सेवा के पंथ रत्न बाबा हरवंश जी के पंचतत्व में विलीन होने के बाद उनके सेवक बाबा महेंद्र सिंह, बाबा रवि सिंह मथुरा आए। जहां उन्होंने गुरुद्वारे में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
सेवादार बाबा राज सिंह ने बताया कि ये कार सेवा गुरुद्वारा बंगला साहिब द्वारा चलाई जा रही है। जल्द ही इस गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश के लिए सुंदर व भव्य हॉल बनाने जा रहा है। जहां पर रोज सुबह शाम को पाठ-सबद कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। गुरुद्वारे को काफी भव्यता के साथ बनाया जा रहा है गुरुद्वारे में दर्शनार्थियों के लिए विशेष रूप से व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है और आने वाले समय में कार्य और प्रगतिशील किया जाएगा। जिससे कार्य समय से पूर्ण हो सके। सेवादार राज सिंह ने स्थानीय धर्म प्रेमी जनता से सहयोग की अपील की है।