मथुरा के एक पुलिस थाना से गिट्टी भरा ट्रक चोरी होने से हड़कंप

अरुण ठाकुर
छाता। मानो या न मानो परन्तु ये सत्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक थाने से गिट्टी भरा ट्रक चोरी हो गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश फाख्ता हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक देहात श्री चंद्र ने बताया कि चोरी हुए ट्रक का पता चल गया है पुलिस कुछ ही घंटों में ट्रक को बरामद कर लेगी।
जनपद मथुरा में इस समय चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है गत रात्रि को चोरों ने थाना छाता कोतवाली को ही अपना निशाना बना लिया और गिट्टी भरे ट्रक को थाने से पार कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 4 दिन पहले एआरटीओ नीलम शुक्ला ने एक गिट्टी भरे ट्रक का ओवरलोडिंग में चालान किया था ट्रक को थाना छाता पुलिस को सुपुर्द कर दिया । गत रात्रि में अज्ञात चोर उक्त ट्रक को ले उड़े। अब छाता पुलिस ट्रक को खोजने में लगी हुई है । थाने के बाहर खड़े दूसरे ट्रक चालक ने बताया कि रात्रि में करीब 12:00 बजे करीब ट्रक को यहां से कोई ले गया है।
सवाल यह उठता है कि जब छाता पुलिस खुद अपने थाने की ही सुरक्षा नहीं कर पा रही तो आम जनमानस की क्या सुरक्षा करेगी वैसे तो थाने में मौजूद हेड मोहर्रिर किसी भी वाहन को बिना फोटो खिंचवाए नहीं छोड़ते तो आखिर ट्रक गया तो गया कहां। यह पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रक को हरियाणा के मुरैना जिले से बरामद कर लिया है जिसको देर रात छाता लाया जाएगा वही पूरी घटना को छाता कोतवाली प्रभारी दवा कर बैठे हुए हैं और घटना की कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं।