सबसे बड़े झूठे है अखिलेश यादव : बी एल वर्मा

फिरोजाबाद। एबीवीपी के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री सहकारिता बीएल वर्मा ने कहा कि उनसे बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहीं है। इस दौरान उन्होंने सूबे में भाजपा की जीत को निष्ठावान एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जीत बताया। पत्रकार वार्ता में एक सवाल उठा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं शपथ ग्रहण जिस स्टेडियम में हुआ था उसे सपा ने बनवाया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनसे बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन मत लगवाना लेकिन फिर उनके पिता ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सपा को परिवारवादी पार्टी कहते हुए कहा कि यह बहुत जल्द ही समाप्तवादी पार्टी होगी। शिवपाल के फिर से नाराज होने के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उनके परिवार का मामला है। वह अपना परिवार संभालें। उन्होंने कहा सपा ने 2017 में कांग्रेस के साथ में गठबंधन किया इसके बाद में सन 2019 में बसपा के साथ गठबंधन किया। भाजपा के मंत्रिमंडल से कई प्रमुख नेताओं के बाहर हो जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल सधा हुआ है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा है।