Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री , प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली। रेखा गुप्ता ने आज राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की थी। उन्हें कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद , मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र सिंह इंद्राज ,कपिल मिश्रा ,पंकज सिंह ने मंत्री के रूप में शपथ ली