इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव बनने पर नरेन्द्र भारद्वाज का भव्य सम्मान

मथुरा । देशव्यापी पत्रकार संगठन इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आइजेयू) के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज का सदर बाजार क्षेत्र में भव्य अभिनंदन किया गया। सदर बाजार स्थित श्री जी बाबा ब्राह्मण भवन में मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र भारद्वाज को क्षेत्रीय नागरिकों ने 11 किलो फूलों के हार प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक विनय शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र भारद्वाज का आईजेयू का राष्ट्रीय सचिव बनना मथुरा और प्रदेश के पत्रकारों के लिए गर्व का विषय है। पार्षद सुभाष यादव ने कहा कि उनके अनुभव से पत्रकारिता को नई मजबूती मिलेगी। सम्मानित होने के बाद नरेन्द्र भारद्वाज ने पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने और उन्हें एकजुट करने का संकल्प दोहराया। अन्य वक्ताओं ने भी उनके निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता के हित में बताया।

इस अवसर पर नेहरू पंडित रविन्द्र भारद्वाज रतन यादव विनोद यादव कपिल यादव राजू यादव अनिल अग्रवाल देवेंद्र सक्सेना सतीश यादव पार्षद विष्णु सैनी मुकेश राजपूत इंदर सिंह यादव विजय किशोर शर्मा भूरा यादव अनन्य भारद्वाज नारायण सिंह यादव राधेलाल यादव दलजीत यादव राजीव अग्रवाल रामस्वरूप सैनी चिन्टू शर्मा रमेश सैनी चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार अजय शर्मा उमर कुरैशी मधुसूदन शर्मा दीपक बैंकर योगेश भारद्वाज रमेश चंद लोकेश चौधरी मोहन मीना ओमप्रकाश सैनी बी एल पांडेय राजू पंडित गौरव शर्मा कल्लन पंडित गुंजन खत्री सुधीर यादव हेमकिशोर शर्मा पवन यादव टीटू पहलवान उमाशंकर पुरुवंशी प्रमोद यादव अनिल चौरासिया डॉ विमल शर्मा राजकुमार यादव सुनील यादव एडवोकेट मुनेश यादव लाला राम यादव अर्पित सक्सेना एडवोकेट कुकल पंडित हर्षित मीना राजू खान अभिर जादौन अश्मित यादव राम यादव अमित बिष्ट साहिल कुरैशी शशांक सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन देवेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने किया।