बाबा साहेब को नमन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया समानता का संकल्प

मथुरा । 14 अप्रैल 2026 को भारत के संविधान निर्माता बी. आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने की। इस दौरान बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय समानता और मानवाधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित किया। जातिवाद छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष समाज को नई दिशा देने वाला रहा। शिक्षा राजनीति और न्याय व्यवस्था में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी भूमिका देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री और संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने वंचित शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका जीवन संघर्ष त्याग और प्रेरणा का प्रतीक है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक समरसता और समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन वैद्य मनोज गौड़ ने किया। इस अवसर पर ललिता देवी रमेश कश्यप दुर्गेश बघेल हर्ष चौरसिया अर्पित जादौन सुशील सागर कुंवर सिंह निषाद अनाम धन्य तिवारी निशू यादव हाशिम हुमेर कृष्ण मोहन सिंह अजय कुमार ऋषि पाल सिंह विजय लोधी यज्ञेश सिंह अजीम शाह अनिल खरे मंजू बलवीर सिंह पीयूष अग्रवाल रवि वाल्मीकि सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।