ब्रज में अब भी बरस रहे होली के रंग, राधा कृष्ण संग खेली होली फूलों की

मथुरा। श्री अग्रबंधु सभा के होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण संग हुई फूलों की होली से माहौल भक्ति मय हो गया भक्तों के साथ राधा कृष्ण के स्वरुपों ने नृत्य करते हुए जमकर होली खेली।
इससे पूर्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की छवि पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि ब्रज की होली ने दुनिया को भारत की तरफ आकर्षित किया है लोग ब्रज की तरह तरह की होली का आनंद ले रहे हैं।
नेशनल चैंबर भवन के भामाशाह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या में अग्रबंधु सभा की महिलाओं बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियाँ बटोरी पूरा प्रांगण होली के रसियों से गूँजता रहा। श्री अग्रबंधु सभा के संस्थापक विपिन किरोड़ी अध्यक्ष किशोर भरतिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये ! इस मौक़े पर हेमंत अग्रवाल को व्यापारी नेता मुरारी अग्रवाल ने सम्मानित किया।
समारोह में प्रमुख रूप से महामंत्री अवधेश अग्रवाल गोवर्धन मुकुट वाले विवेक चौधरी बंशीधर अग्रवाल गजानंद अग्रवाल डी डी गर्ग सतीश अग्रवाल बृजवासी लता अग्रवाल ओमवती अग्रवाल रिंकी बंसल रविप्रकाश अग्रवाल अनिल भाई ड्रेस वाले आदि मौजूद थे।