मथुरा में पीएम स्वनिधि योजना में ऋण देने के लिए दो दिवसीय कैंप कल से लगेगा

मथुरा। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी पटरी फल सब्जी विक्रेताओं को ऋण देने के लिए 24 और 25 मार्च को कैंप लगाया जा रहा है। जिन लोगों ने डूडा में रजिस्ट्रेशन कराया है उन लोगों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मथुरा वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने डूडा और बैंक अधिकारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में नगर आयुक्त श्री झा ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत प्रगति हेतु बैंक प्रबंधकों की शाखावार समीक्षा की। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 45 दिवस में शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु हेतु दो दिवसीय कैंप 24 एवम 25 मार्च 2022 को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित होने वाले कैंप में पथ विक्रेताओं को वाहन के माध्यम से कैंपों में लाकर ऋण वितरित की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कैम्प में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण वितरण आवेदन पत्रों की जांच, लोन वितरण संबंधी जानकारी, डिजिटल लेनदेन, क्यूआर कोड के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एस के गौतम परियोजना अधिकारी डूडा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित अधिकांश बैंक प्रबंधक एवं शहर मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।