दीपक गुप्ता
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव पारसौली के निकट सरसों के खेत में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई हैं। अब यह उजागर होना बाकी है कि यह कंकाल और कपड़े किसके हैं। यह खुलासा डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगा। वही इसी गांव की ही नाबालिग किशोरी रेखा के गायब होने के मामले में इलाका पुलिस की लापरवाही साफ उजागर हुई है।
गौरतलब है कि गांव परसौली के भूरा की 14 वर्षीय पुत्री घर से आवारा जानवरों से खेत की रखवाली को जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने 30 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस समय खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने बाजना पुलिस चौकी का घेराव करते हुए नौहझील-गौमत मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने परिजनों को लड़की ढूंढने को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था।
आज सोमवार दोपहर गायब लड़की के परिवारीजन अपने खेत में खड़ी सरसों की फसल को काटने में लगे हुए थे तभी समीप ही दूसरे खेत में परिवारीजनों को गायब लड़की के कपड़े दिखे। परिवारीजनों में इसे देखकर सनसनी फैल गई और गहन खोजबीन की तो उसके थोड़ी दूर ही कटे हुए बाल मिले। इसकी सूचना परिवारजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और खोजबीन शुरू कर दी थोड़ी दूर ही सरसों के खेत में मानव कंकाल पड़ा पाया गया। रेखा के पिता ने कंकाल के पास कपड़ों और बालों आदि से पहचान कर उसको अपनी पुत्री के होने का दावा किया है। पुलिस ने कंकाल और कपड़ो को सील कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इसके अलावा हड्डियों का डीएनए टेस्ट भी कराए जाने की तैयारी है जिससे कंकाल के बारे में साफ हो सकेगा। लड़की के गायब होने के समय ही यदि पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो आज डीएनए टेस्ट आदि की जरूरत ही नहीं पड़ती।
कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई राज कुमार ने बताया कि कंकाल और कपड़े मिलने की सूचना पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। डीएनए रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि कंकाल किसका हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.