• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राजनीति

आपातकाल के 50 साल : भाजपा मना रही संविधान हत्या दिवस, कहा- कांग्रेस की आज भी वही मानसिकता

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राजनीति
0
आपातकाल के 50 साल : भाजपा मना रही संविधान हत्या दिवस, कहा- कांग्रेस की आज भी वही मानसिकता

आपातकाल के 50 साल पूरे

0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । देश में इमरजेंसी के 50 साल पूरे हो गए हैं और इस दिन को भाजपा ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मना रही है। इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बयान दिया। उन्होंने इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “‘आपातकाल’ कांग्रेस की सत्ता की भूख का ‘अन्यायकाल’ था। 25 जून 1975 को लगे आपातकाल में देशवासियों ने जो पीड़ा और यातना सही, उसे नई पीढ़ी जान सके, इसी उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ का नाम दिया। यह दिवस बताता है कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जनता उसे उखाड़ फेंकने की ताकत रखती है।

आपातकाल कोई राष्ट्रीय आवश्यकता नहीं, बल्कि कांग्रेस और एक व्यक्ति की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक था। प्रेस की स्वतंत्रता कुचली गई, न्यायपालिका के हाथ बांध दिए गए और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया। देशवासियों ने ‘सिंहासन खाली करो’ का शंखनाद किया और तानाशाह कांग्रेस को उखाड़ फेंका। इस संघर्ष में बलिदान देने वाले सभी वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “आज से 50 साल पहले भारतीय लोकतंत्र का आपातकाल के माध्यम से गला घोंटने का कुत्सित प्रयास किया गया था। आपातकाल को लोग आज भी भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय के रूप में याद रखते हैं। संविधान को दरकिनार करते हुए जिस तरीके से देश पर आपातकाल थोपा गया वह सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाही का बहुत बड़ा उदाहरण है। तमाम विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। ऐसी कोई संवैधानिक संस्था नहीं बची थी, जिसका गलत इस्तेमाल न किया गया हो। मगर इस देश में जो लोकतांत्रिक परंपराएं रही हैं, उनको चाह कर भी तत्कालीन सरकार मिटा नहीं पाई। आज भारत में लोकतंत्र जीवित है, इसके लिए आपातकाल में जिन्होंने भी संघर्ष किया, जेल काटी और यातनाएं सहीं, उन सभी का बहुत बड़ा योगदान है। भारत की आने वाली पीढ़ियां उनका योगदान कभी भुला नहीं सकतीं।”

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है, ताकि हर देशवासी को स्मरण रहे कि तानाशाही कैसे लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास करती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ‘आंतरिक अशांति’ का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप कर देश के संविधान की हत्या कर दी थी। 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है; उसकी नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर कहा, 50 साल पहले कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों को हमारे प्रधानमंत्री ने याद किया है। उस समय लगाया गया आपातकाल हमारे लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “जब सत्ता डगमगाई, तो संविधान को कुचल दिया। अपने भविष्य के लिए, पूरे देश का वर्तमान बंधक बना लिया। लोकतंत्र की हत्या कर, अभिव्यक्ति को कैद किया और देश पर तानाशाही का अंधेरा थोप दिया। 25 जून, 1975 वो काला दिन जब ‘मैं’ का अहंकार ‘हम’ की आजादी पर भारी पड़ा। याद रखेगा भारत.

Tags: #50 years of emergency completed
Previous Post

आज इमरजेंसी के 50 साल पूरे, कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद किया : प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मथुरा के न्यू पल्स हॉस्पिटल में शुरू की विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

23016

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

9190

राया में किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने पर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

5008

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

4965
JIO को लॉन्च करना मेरी लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क: अंबानी

JIO को लॉन्च करना मेरी लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क: अंबानी

June 25, 2025
पाकिस्तान सेना का मेजर मोइज अब्बास की मौत, विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ा था

पाकिस्तान सेना का मेजर मोइज अब्बास की मौत, विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ा था

June 25, 2025
बार एसोसिएशन मथुरा के पूर्व पदाधिकारियो पर करेंगे मानहानि का केस : प्रदीप

बार एसोसिएशन मथुरा के पूर्व पदाधिकारियो पर करेंगे मानहानि का केस : प्रदीप

June 25, 2025
ब्रज के मंदिरो में इंडियन ओवरसीज बैंक ने दान के लिए लगाई ई-हुंडी

ब्रज के मंदिरो में इंडियन ओवरसीज बैंक ने दान के लिए लगाई ई-हुंडी

June 25, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4143889
Views Today : 13998

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved