मथुरा। महानगर में भाजपा के अध्यक्ष पद पर फिर से विनोद अग्रवाल की ताजपोशी की गई है। चुनाव से पूर्व सृजित किए गए संयोजक के पद को समाप्त कर दिया गया है।

ब्रज क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने शनिवार को जारी हस्तलिखित पत्र में अवगत कराया गया कि चुनाव से पूर्व संयोजक का पद सृजित किया गया था जिस पर राजू यादव महामंत्री की नियुक्ति की गई थी अब उस पद की उपयोगिता समाप्त हो गई है इसलिए संयोजक पद समाप्त कर दिया गया है । राजू यादव संगठन में पूर्व की भांति महामंत्री के पद पर कार्य करेंगे। पार्टी नेता विनोद अग्रवाल को संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से अध्यक्ष पद पर चयनित किया जाता है। यह जानकारी पार्टी महामंत्री प्रदीप गोस्वामी द्वारा मीडिया को दी गई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.