यूपी में होली पर दो दिन रहेगा सरकारी अवकाश, प्रमुख सचिव ने जारी की सूचना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर दो दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में यूपी सरकार की ओर से बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई।

यूपी में होली के दिन 18 मार्च को अवकाश के बाद 19 मार्च शनिवार को भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। यूपी सरकार में सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने यह निर्देश जारी किया है। होली 18 मार्च को है, इसके अतिरिक्त 19 मार्च को भी होली का सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

अब होली के बाद राज्य में स्कूल,दफ्तर और बैंक 18 और 19 मार्च यानी (शुक्रवार और शनिवार) के बाद सीधे 21 मार्च यानी सोमवार को ही खुलेंगे। क्‍योंकि बीच में रविवार (20 मार्च) का साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है।