श्री अक्रूर जी स्मृति भवन भूमि पूजन का शिलान्यास 29 को

मथुरा ( राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय ) श्री वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन एवं अक्रूर जी चेरिटेबल ट्रस्ट व्रन्दावन के तत्वावधान में श्री अक्रूर जी भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मथुरा वृन्दावन मार्ग वात्सल्य ग्राम के सामने श्री अक्रूर जी मंदिर मार्ग पर 29 नवम्बर बुधवार पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि श्री अक्रूर जी स्मृति भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन का शिलान्यास कार्यक्रम में दूरदराज क्षेत्र से वार्ष्णेय समाज के लोगो को आमंत्रित किया गया है जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती लता वार्ष्णेय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चन्दौसी राजेश शंकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहजोई राजीव वार्ष्णेय अध्यक्ष नगर पंचायत सासनी मुरलीमनोहर गुप्ता चेयरमैन रुद्रायन नन्नूमल गुप्ता चंचल सुपारी हाथरस होंगे। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता तूफानी राष्ट्रीय महामंत्री नेमीचंद वार्ष्णेय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वार्ष्णेय एसोसिएशन के महामंत्री गिरीश गुप्ता ने वार्ष्णेय समाज के लोगो से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।