वृंदावन में हुए भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान

वृंदावन। भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा महानगर की कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकान्त शर्मा एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष घनश्याम लोधी ने भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्जलन एवं माल्यार्पण कर किया।
प्रदेश से प्रवासी के रूप में अरुण यादव प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा उपस्थित रहे उन्होंने आगामी अभियानों मण्डल सशक्तिकरण, वोटर चेतना आदि की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम में विधायक प. श्रीकान्त शर्मा ने युवाओं को आगामी लोकसभा चुनावों में अभी से जुटने, नये वोटरों को जोड़ने और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। महानगर ज़िलाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा और रीति निति से अवगत कराया और कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति ईमानदारी और मेहनत से कार्य करने के लिये प्रेरित किया।
प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने की । प्रथम सत्र में वृंदावन भाजपा अध्यक्ष विनीत शर्मा और अखिल चौधरी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। दूसरे सत्र में वक्ता के रूप में ज़िला महामंत्री भाजपा सुनील चतुर्वेदी रहे उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, उभरता नया भारत आदि की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
कार्यक्रम संयोजक के रूप में जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी एड. ने आगुंतकों का स्मृति चिन्ह और पटुका पहनाकर आभार व्यक्त किया।
प्रशिक्षण वर्ग का कुशल संचालन ज़िला महामंत्री यतेन्द्र फ़ौजदार तथा मंच व्यवस्था निखिल गर्ग ने की।
प्रशिक्षण वर्ग में पीयूष शर्मा दिनेश चौधरी हरिबल्लभ सिंह तेजवीर सिंह पार्षद लोकेश निषाद गोविंद शर्मा राकेश शर्मा रविंद्र गुर्जर कुलदीप पाठक पार्षद शशांक शर्मा पार्षद अभय रावत पुष्पेंद्र सिकरवार हेमराज कुंतल राहुल गोयल अंकुर शर्मा देवेंद्र उपाध्याय धीरेंद्र प्रताप नरेश कुमार प्रदीप शर्मा यश गौतम अवनीश दीपक मिश्रा नरेंद्र शर्मा राहुल कौशिक सुशील अग्रवाल अंकित सक्सेना सुनील तरकर राम कुंतल प्रमेन्द्र गोस्वामी बंशी गुर्जर हरि शर्मा मोहित सरोज हेमंत कौशिक दिनेश शर्मा पवन अग्रवाल भूरा पहलवान आदि शामिल रहे।