फरह में निकली एक साथ 11 दूल्हों की बारात

अनुज सिंघल
फरह। देवउठनी एकादशी पर कस्बा फरह में द्वितीय बार सर्वजातीय निर्धन 11 कन्याओं के विवाह का आयोजन किया गया। 11 जोडे एक साथ मंगल परिणय सूत्र बंधन में बंधे।
जनकल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में यह सामाजिक कार्य किया गया। सर्व प्रथम सभी 11 दूल्हों की बारात एक साथ फरह इंटर कालेज से मुख्य
बाजार में निकाली गयी। बैण्ड की धुन पर सभी के परिजनों नाचते गाते चल रहे थे। बारात पर जगह जगह कस्बे के व्यापारियों से पुष्पवर्षा की।
सभी दूल्हों की बारात कस्बे के मुख्य बाजार से बेंडबाजो, ढोल के साथ चलती हुयी रामेश्वर मैरिज होम पहुंची। सभी जोडों की स्टेज
पर एक साथ जयमाला कराई गयी।

समारोह में सभी जोडों के परिजनों के लिये स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया। उसके बाद अलग अलग मंडप में सभी जोडों के एक साथ फेरे करवाये गये। कन्यादान के दौरान कस्बे के विभिन्न लोगों एवं महिलाओं से जमकर कन्यादान दिया।
समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल उर्फ संजू लाला ने बताया कि दूसरी बार आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कस्बे के अलावा अन्य सामाजिक एवं समाजसेवी लोगो ने बढ़-चढ़ कर योगदान दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने सभी दानदाताओं एवं समाजसेवकों का दुपट्टा और शील्ड देकर सम्मान किया। उपाध्यक्ष मुकुंद अग्रवाल ने बताया कि चढाई के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में भोजन, वरमाला, फेरे, विदाई आदि सभी रस्में पूरी करके विवाह सम्पन्न कराया गया। सभी 11 जोडों को सभी घरेलू सामान उपहार स्वरुप दिया गया। इस अवसर पर समिति के महामंत्री चंद्रशेखर वर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज गर्ग एडवोकेट, अनुज सिंघल मीडिया प्रभारी, दीपक अग्रवाल सहमंत्री, बंसीलाल गर्ग सदस्य का विशेष सहयोग रहा।