मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा जनरलगंज स्थित नगर निगम सभागार में जनसुनवाई की गयी।
जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। कुल 19 शिकायत प्राप्त हुयी जिसमे 13 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 6 शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त श्री चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए ।
जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त रामजीलाल अनिल कुमार महाप्रबंधक जल मो. अनवर ख्वाजा अधिशासी अभियंता मौ. रिजवान अहमद सिविल रामेश्वर दयाल कर निर्धारण अधिकारी जितेंद्र सिंह जोनल सेनेटरी ऑफिसर आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.