रक्तदाता फाउंडेशन और ह्यूमन सोशल फाउंडेशन के प्रयास से सफल हुआ मिशन कोलकाता टू आगरा
राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय)। रक्तदाता फाउंडेशन आगरा मण्डल में रक्तदान के लिए लगातार प्रयासरत है इसका उद्देश्य है की रक्त की कमी से किसी की जान नहीं जानी चाहिए अभी आगरा के एक निजी अस्पताल साकेत हॉस्पिटल में भर्ती एक 28 वर्षीय प्रसूता महिला गुड़िया जिसका बॉम्बे ब्लड ग्रुप था जो पूरे आगरा मंडल में कोई भी रक्तकोष या लेबोरेटरी में उपलब्ध नहीं था। जनसुविधा ब्लड बैंक के डॉ. अंकुर गोयल द्वारा मदद का हाथ आगे बढ़ाकर इनकी जाँच कर ब्लड ग्रुप एवं अन्य ज़रूरी दस्तावेज बनाकर दिए गये तब रक्तदाता फाउंडेशन के अमित गोयल से संपर्क हुआ और मरीज के परिजनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया। टीम रक्तदाता फाउंडेशन ने ह्यूमन सोशल फाउंडेशन के सस्थापक सचिन सिंगला से संपर्क किया और पूरे केस की जानकारी दी फिर शुरू किया मिशन कोलकाता टू आगरा और सारी प्रक्रियाओं को करते हुए कल रात कोलकाता से दिल्ली हवाई मार्ग के माध्यम से ब्लड भेजा गया जो कि रात्रि 2 बजे परिवारीजनो को उपलब्ध हुआ जिसको परिजनों ने पुनः ज़रूरी जाँच के लिए जनसुविधा ब्लड बैंक आगरा को मुहैया कराया और जांच उपरांत ब्लड मरीज के लिए दिया गया जिससे प्रसूता की जान बच गई ।
रक्तदाता फाउंडेशन राया कॉर्डिनेटर शुभम् अग्रवाल ने बताया की इस प्रक्रिया में अहम भूमिका सचिन सिंगला गगन अरोड़ा ज्योति सिद्धू विजय प्रजापत पद्मनाभन मृदुल कांति रक्तवीर निलकंता दास का रहा । आगरा कॉर्डिनेटर सोहिल ने बताया की यह तीसरा मौक़ा है जब हम बॉम्बे ब्लड ग्रुप की व्यवस्था करने में सफल हुए है इससे पहले भी आगरा में ही लगभग तीन साल पहले दो रक्तवीर साथियों को बॉम्बे से आगरा बुलाकर ज़रूरतमंद की मदद की गई थी।
इस मौक़े पर शुभम् गोयल प्रेमशंकर जादौन प्रथम अग्रवाल एवं जनसुविधा ब्लड बैंक से डॉ. पी एल गोयल अश्वनी आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.