वाराणसी। ईवीएम विवाद को लेकर हुए बवाल और विवाद के बाद प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। ईवीएम के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए एडीएम आपूर्ति नलिनीकांत सिंह को निर्वाचन कार्य से हटा दिया गया है। कल मतगणना स्थल पर भी उनके जाने पर रोक लगा दी गई है। पूरे विवाद के लिए प्रशासन ने माना कि पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल से मंगलवार को बिना किसी सूचना के प्रशिक्षण के लिए ईवीएम ले जाई गई थी।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विवाद के बाद कराई जांच में पाया कि नोडल अधिकारी की ओर से लापरवाही कई गई है। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
अब ईवीएम के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त व राजस्व संजय कुमार को बनाया गया है। एडीएम आपूर्ति को आदेश दिया गया है कि ना तो वह निर्वाचन कार्य में भाग लेंगे और ना ही वह मतगणना स्थल पर जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक निर्वाचन आयोग की तरफ से भी उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.