मथुरा। जनपद के तीन अलग अलग थाना क्षेत्र में वृद्धा और युवक की हत्या और एक किशोरी द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
गोवर्धन थाना क्षेत्र में मलसराय के जंगल में बुधवार की सुबह रक्त रंजित युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव मलसराय के जंगल में ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त 36 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र ब्रजकरन के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक को गांव के ही राजू पुत्र सुखवीर, मोहन श्याम उर्फ मोहिनी को देर शाम घर से बुलाकर ले गये थे। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। गोवर्धन थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने कहा कि मृतक युवक शराब का आदी बताया गया है। शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

इसके अलावा थाना हाईवे क्षेत्र में गांव पालीखेड़ा में बुजुर्ग महिला का घर के कमरे में रक्त रंजित शव पड़ा मिला है। बुजुर्ग महिला की हत्या उस समय की गई जब वह अपने घर पर अकेली नातिनि के साथ सो रही थी। महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे के गांव पालीखेड़ा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी मंगलवार की रात अपने घर पर नातिनि कृष्णा के साथ सो रही थी। बुधवार की सुबह जब कृष्णा उठी तो उसने अपनी दादी का खून से लथपथ शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी गांव में हुई और कोहराम मच गया। मृतका अपने बेटे हरि सिंह के साथ गांव पाली खेड़ा में रहती है। मंगलवार को हरी सिंह अपनी ससुराल धनगांव अपने साले के बेटा का बर्थडे पार्टी में परिवार के साथ गया था। बुजुर्ग महिला के पास बेटा ओमप्रकाश की बेटी मौजूद थी। दादी नातिन अलग अलग कमरे में सोए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर देर रात किसी अज्ञात हत्यारो ने बृद्वा की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये। मृतका शकुंतला देवी के भतीजे जितेश ने बताया कि घर से कोई सामान गायब नहीं है। 14 वर्षीय नातिन कृष्णा पास के कमरे में सो रही थी। जितेश ने बताया कि जब कृष्णा से जानकारी की तो उसने बताया कि वह सोई थी रात में कुछ हलचल की आवाज आई तो सोचा कि बिल्ली होगी और फिर सो गई। जितेश ने बताया की उनकी बुआ के सर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया हो उस तरह के निशान है। सूचना पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह , थाना हाईवे प्रभारी अनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया।
उधर थाना सदर बाजार के किशोर नगर में एक किशोरी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार के औरांगाबाद किशोर नगर निवासी विनोद चौधरी की 14 वर्षीय पुत्री का शव पंखें के हुक्क पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बताया जाता है कि विनोद चौधरी अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में गये हुये थे। मृतका घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य घर लोटे तो दरवाजा नही खुला तो पडौस के घर से घुसकर अपने छत के टृटर को निकाल कर घर में घुसे तो बेटी का शव देख परिजनों के होश उड़ गये। आनन फानन में घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.