अंबाखार नाला निर्माण के कार्य से क्वालिटी चौराहे पर पूरे दिन जाम से जनता परेशान

मथुरा। शहर के क्वालिटी चौराहे पर अंबाखार नाला निर्माण के दौरान खोदी गई सड़क से मार्ग अवरुद्ध हो गया है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ दो दिन से पूरे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी हुई है।
इस दौरान यहाँ न कोई पुलिसकर्मी तैनात है ना ही बैरियर लगाए गए हैं मार्ग छोटा सा है और चौपहिया वाहनों के कारण जाम लगा हुआ है और जाम में एंबुलेंस भी फस रही है । जल निगम द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन खुदाई के दौरान राइजिंग पाइप लाइन भी टूट गई है जो पुराने बस स्टैंड की ओर जा रही थी जिससे अंबाखार क्षेत्र और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र के लोगों को पानी आपूर्ति हो गई है। नागरिको ने प्रशासन से जल्दी निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।