मथुरा। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकान्त गर्ग ने जनपद की पांचों सीटों पर कमल खिलने का दावा करते हुए प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने की भी बात कही है। श्री गर्ग ने यह दावा आज कृष्णा नगर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। व्यापारी नेता द्वारा बताया गया कि चुनाव के दौरान उनके द्वारा 4 माह में 64 जिलों की 140 विधान सभा क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी के पक्ष में प्रचार किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी एवं योगी सरकारों के गरीब कल्याण के प्रति लगाव के कारण प्रदेश में प्रथम बार केन्द्र एंव प्रदेश सरकारों के द्वारा विभिन्न वर्गों की आवश्यक सुविधाओं के स्थायी निराकरण हेतु अभियान के रूप में जो सार्थक प्रयास किये उसी के परिणाम स्वरूप भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
श्री गर्ग ने दावा किया है कि चुनाव चर्चा और चिक्कलिस में विभिन्न अवसरों पर कभी पश्चिमांचल के बृज क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र में किसान आंदोलन अथवा जाट लैण्ड पर विपरीत चर्चा तथा मध्यांचल में फिरोजाबाद से कानपुर तक सपा के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र तथा पूर्वांचल में गोरखपुर और काशी क्षेत्र में जाति और वर्ग आधारित राजनीति के कारण भाजपा का रथ रोके जाने की सभी चर्चाएं और आशंकाएं निर्मूल होने का दावा किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.