मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलवर पुल के समीप शुक्रवार सुबह एक वाहन से टकराने पर कैंटर गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई । आग की लपटों में केबिन में फसा चालक जिंदा जल गया। कैंटर में जूते चप्पल भरे थे।
हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी कमलजीत (22) झज्जर (बहादुर गढ़) से कैंटर गाड़ी में जूता चप्पल लेकर आगरा ( रुनकता) आ रहा था। अलवर पुल के ढलान पर कैंटर गाड़ी आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। चालक केबिन में फंस गया। टक्कर लगने के साथ ही कैंटर की केबिन में आग लग गई। बताते है चालक आग में जिंदा जल गया। घटना सुबह करीब पौने तीन बजे की है। थाना हाईवे प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कैंटर सीएनजी का था। टक्कर लगने के बाद सीएनजी का रिसाव होने से आग लग गई। लीडिंग फायरमैन विनोद शर्मा ने बताया कि जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब सीएनजी का तेजी से रिसाव हो रहा था। आग केबिन की तरफ से शुरू हुई थी। चालक स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंसा था। इसलिए वह निकल नहीं पाया और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही केबिन जल चुकी थी। उन्होंने बताया कि कैंटर के पिछले हिस्से को जलने से बचा लिया गया। घटना के बाद हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। तीन दमकल ने आग बुझाई। उसके बाद उसे हाईवे से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। हादसे की सूचना पर नेता कैंटर चालक के परिजन भी पोस्टमार्टम घर पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मृतक के परिवार पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.