• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home लेख/सम सामयिकी

मुनाफे के लिए मरीजों को धोखा देता दवा माफिया

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in लेख/सम सामयिकी
0
मुनाफे के लिए मरीजों को धोखा देता दवा माफिया

medicines

0
SHARES
93
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हमारे देश में डॉक्टरों को धरती के भगवान का दर्जा दिया जाता है और दवाओं को ‘संजीवनी’ माना जाता है। दवाओं को संजीवनी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह जीवनरक्षक होती है। मरीज उन्हें इस विश्वास के साथ खाता है कि उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी। जब वह दवा खाता है, तो उसे पूरा विश्वास होता है कि दवा कंपनी ने उसमें कोई मिलावट नहीं की होगी, लेकिन मरीज के इसी विश्वास को कुछ दवा कंपनियां चंद पैसों के लिए तोड़ देती हैं। यह एक तरीके से मरीजों के साथ धोखा और विश्वासघात है, जिसके लिए ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार पैरासिटामॉल सहित 53 दवाएं गुणवत्ता के मामलों में मानक से कमजोर साबित हो कर क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं। इसमें विटामिन, शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाएं भी शामिल हैं। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने इसकी लिस्ट जारी की है। देश की सबसे बड़ी ड्रग रेगुलेटरी बॉडी सीडीएससीओ की लिस्ट में कैल्शियम और विटामिन डी 3 सप्लीमेंटस और एंटी डायबिटीज सहित हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं भी शामिल हैं। दवा कंपनियों पर इस तरह की कार्रवाई इसलिए भी बहुत ही जरूरी है, क्योंकि यह किसी व्यक्ति के जीवन और मरण का मामला है। मरीज का जीवन इस बात पर ही निर्भर करता है कि उसे सही समय पर, उचित मात्रा में और सही गुणवत्ता की दवा मिल रही है या नहीं। अगर दवा में ही खोट होगा तो फिर मरीज का बचना भी मुश्किल हो जाएगा। हमारे देश में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा भी भारत की दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था।

इस दिशा में सरकार ने कदम भी उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद दवा कंपनियां सुधरने का प्रयास नहीं कर रही है। पिछले वर्ष भारतीय कंपनियों द्वारा तैयार कुछ दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। खासकर जांबिया और उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत को भारत में बनी खांसी की दवा से जोड़ा गया था। डब्लूएचओ ने जारी रिपोर्ट में कहा था कि भारत में बनी खांसी की दवा डाइयेलेन ग्लाइकोल और इथिलेन ग्लाइकोल इंसान के लिए जहर की तरह है। यही कारण है कि भारत से अफ्रीकी देशों को होने वाला दवा निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में पांच फीसद घट गया। पिछले वित्त वर्ष में नाइजीरिया से निर्यात में 135 फीसदी, इथियोपिया से 1.4 फीसदी, यूगांडा से 22.7 फीसदी और घाना से 17.4 फीसदी कमी आई। ऐसे में देश में दवाई की गुणवत्ता और दवाई उद्योग से संबंधित विभिन्न चुनौतियां भारतीय दवा उद्योग के दुनिया की ऊंचाइयों तक पहुंचने में बाधक बन रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में सरकार द्वारा दवा बनाने वाली कंपनियों की जांच के लिए विशेष दस्ते का गठन किया गया। दवा उत्पादों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियामक प्राधिकारियों ने जोखिम के आधार पर कंपनियों का लेखा-जोखा जांचना शुरू किया। 137 कंपनियों की जांच की गई थी और 105 के खिलाफ कार्रवाई की गई। इकतीस का उत्पादन रोका गया और पचास के खिलाफ उत्पाद या जारी किए गए अनुभाग लाइसेंस रद्द करने और निलंबन की कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही तिहत्तर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और इक्कीस को चेतावनी जारी की गई थी।

वर्तमान में भी केंद्र सरकार ने खराब गुणवत्ता वाली दवाओं को लेकर देश की 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। सीडीएससीओ ने 76 कंपनियों का निरीक्षण किया था और 18 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इसके अलावा 26 को दवाओं की खराब गुणवत्ता की वजह से कारण बताओ नोटिस दिया गया है। यही नहीं केंद्र ने तीन फार्मा कंपनियों के उत्पाद की अनुमति भी रद्द कर दी है। केंद्र और राज्यों के संयुक्त अभियान में 20 राज्यों में फार्मा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Previous Post

चेन्नई के बाद कानपुर में भी भारत की बांग्लादेश पर ऐतिहासिक जीत, 7 विकेट से हराया

Next Post

थाईलैंड में बस में आग लगने से 25 विद्यार्थियों की मौत

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
थाईलैंड में बस में आग लगने से 25 विद्यार्थियों की मौत

थाईलैंड में बस में आग लगने से 25 विद्यार्थियों की मौत

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

December 11, 2025
युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी

December 10, 2025
सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

December 10, 2025
मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

December 10, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4747649
Views Today : 3044

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved