वृंदावन। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण के मथुरा में क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह द्वारा मंगलवार को किया गया। इस कार्यालय की स्थापना से मथुरा आगरा के लोगों को सुविधा मिलेगी जिनकी जमीन एक्सप्रेस-वे के नजदीक है।
प्राधिकरण द्वारा वृंदावनमें प्रस्तावित हेरिटेज सिटी व शासन से अनुमोदित अर्बन नोड में अन्य विकास कार्यों को गति प्रदान करने व भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को गति देने हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों पर गीता शोध संस्थान वृंदावन में यह कार्यालय स्थापित किया गया। इस कार्यालय की स्थापना में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका है । कार्यालय के शुभारंभ में मथुरा के धर्माचार्यों द्वारा मंत्रोचारण किया गया तथा प्राधिकरण कार्यालय परिसर में भगवान श्री बांके बिहारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही कार्यालय के सभा कक्ष में हेरिटेज सिटी की विशेषताओं के संबंध में नियोजन विभाग व कंसलटेंट सी बी आर ई द्वारा प्रस्तुतिकरण भी किया गया ।।
इस कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान में नृत्य कला सीख रही बालिकाओ द्वारा श्री कृष्ण की मनमोहक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सांस्कृतिक नृत्य कला के संवर्धन हेतु गीता शोध संस्थान को पाँच लाख रुपये की धनराशि प्राधिकरण फण्ड से देने की घोषणा की गई।।
कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यापक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप, कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया, अपर जिलाधिकारी एल ओ नोयडा राजेश कुमार मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी ओ एस डी प्रसून द्विवेदी, राजेंद्र भाटी महा प्रबंधक परियोजना, आनंद मोहन सिंह निदेशक हॉर्टिकल्चर, नंद किशोर सुंदरियाल स्टाफ ऑफिसर, वीरेंद्र सिंह डी जी एम, वरिष्ठ प्रबंधक राजबीर सिंह, मनोज धारीवाल, सुभाष चंद्र आदि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।














Views Today : 11006