मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह थाना महावन क्षेत्र में पंचर हुई टमाटर से भरी मैक्स पिक अप से तेज रफ्तार केंटर टकरा गया। हादसे में दो लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महावन क्षेत्र के माइल स्टोन 118 के पास शनिवार की सुबह उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब यहां टमाटर लेकर जा रही पिकअप पंचर होने के कारण साइड में खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे के चालक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इस हादसे की चपेट में वहां खड़ी एक और पिकअप गाड़ी आ गई। इस हादसे में तीनों वाहन पलट गए। आपस मे तीन वाहनों के टकरा जाने के कारण वाहन और उसमें भरे टमाटर एक्सप्रेस वे पर फैल गए। जिसके कारण आगरा से नॉएडा की तरफ जाने वाले मार्ग की तरफ यातायात बाधित हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही टोल और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और आधे घंटे में रोड पर बाधित यातायात को सुचारु कर दिया। पिकअप और कैंटर के टकरा जाने पर 6 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सिद्धार्थ पुत्र राम सिंह व दिनेश पुत्र भूरे लाल निवासी लक्ष्य पुरा थाना सैंया आगरा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को मौके से हटाकर मार्ग सुचारु किया। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक भाग गया। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.