गोवर्धन। गिर्राज धाम में एक युवती की बेवफा लव स्टोरी सामने आई है। फेसबुक से युवती की एक युवक से दोस्ती हुई। बातचीत में दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद लड़के ने उसे धोखा दे दिया जिसके बाद लड़की मानसी गंगा में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। तभी वहां के लोगों की नजर पड़ गई। जिसके बाद युवती को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती युवक से मिलना चाहती थी। न मिलने से वो आहत थी। बताया जाता है कि दिल्ली निवासी युवती प्रेमी से मिलने उसके बताए स्थान गोवर्धन पहुंच गई। यहां प्रेमिका का प्रेमी से संपर्क नहीं हुआ। इससे आहत होकर प्रेमिका रात के अंधेरे में मानसी गंगा पर पहुंच आत्महत्या करने लगी। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
दिल्ली की एक युवती की गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग निवासी युवक से फेसबुक से दोस्ती हुई। दोस्ती प्रेम में बदल चुकी थी। युवती के अनुसार वह उससे मिलने उसके बताए स्थान गोवर्धन पहुंची। प्रेमी दोस्त मिलने नहीं आया इससे आहत होकर रात के अंधेरे में मानसी गंगा पर पहुंच गई। युवती कोई कदम उठाती कि उससे पहले स्थानीय निवासी अजय ने युवती को संदिग्ध देख कर रोक लिया। इसकी सूचना समाजसेवी गौतम खंडेलवाल को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.