मथुरा : यम द्वितीय पर्व की व्यवस्थाओ को देखने महापौर- नगर आयुक्त यमुना घाटों पर पहुंचे
मथुरा। आगामी त्यौहार भाई दूज एवं देव छठ पर्व को लेकर मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा यमुना किनारे स्थित बंगाली घाट विश्राम घाट राजा घाट स्वामी घाट एवं यमुना पार कच्चे घाटों का पैदल और नाव में बैठकर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यमुनापार कच्चे घाट पर समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर के साथ-साथ अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि समस्त घाटों पर उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था रात्रि में घाटों पर एवं घाटों आने जाने वाले मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी योगेश आवा कुञ्ज बिहारी आदि निगम के अधिकारी मौजूद रहे।