WhatsApp में आ रहा बहुत काम का फीचर, बिना नंबर सेव किए भेजें मैसेज

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को मजेदार बनाने के लिए कई शानदार फीचर ऑफर करता है। इसके बावजूद भी यूजर्स को एक बेहद जरूरी फीचर की कमी काफी समय से खल रही है। इस फीचर के न होने से यूजर्स बिना नंबर सेव किए वॉट्सऐप मेसेज नहीं कर सकते। हालांकि, अब वॉट्सऐप ने यूजर्स की इस जरूरत को समझा है और कंपनी जल्द ही यूजर्स की इस समस्या का हल भी करने वाली है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ऐंड्रॉयड के लिए आए नए बीटा वर्जन नंबर 2.22.8.11 से पता चलता है कि कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। बीटा वर्जन के मुताबिक नए अपडेट में यूजर्स फोन में सेव नहीं किए गए नंबर पर भी मेसेज कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को चैट बबल के अंदर केवल अनसेव नंबर पर टैप करना होगा। ऐसा करते ही फोन की स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन पॉप-अप हो जाएंगे और इन्हीं में से एक ऑप्शन होगा बिना नंबर सेव किए मेसेज सेंड करने का।

ऐंड्रॉयड अथॉरिटी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया कि नए अपडेट में अनसेव नंबर पर मेसेज करने के अलावा डायल और ऐड टू कॉन्टैक्ट्स का भी ऑप्शन मिलेगा। अभी की बात करें तो वॉट्सऐप चैट में किसी नए नंबर पर टैप करने से सीधे फोन डायलर वाली स्क्रीन आ जाती है। वॉट्सऐप का यह फीचर अभी बीटा में उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी इसे स्टेबल वर्जन में रिलीज कर देगी।