मथुरा। प्रदेश में पुन: योगी सरकार आने से अब राज्य सरकार की मंशा भांपते हुए मथुरा की मूरत-सूरत बदलने के लिए उच्च स्तरीय विकास पार्क सौन्दर्यीकरण योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए जिला प्रशासन नगर निगम मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्रवाई में जुट गए हैं । सांसद हेमा मालिनी अपने हाई पावर संबंधों का प्रयोग कर जिला प्रशासन को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। मथुरा में श्री द्वारकाधीश मंदिर के सामने यमुना जी पर हैंगिंग ब्रिज बनाने की योजना जल्दी मूर्त रूप लेने वाली है । उधर आज मंगलवार को विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह ओएसडी क्रांति शेखर सिंह ने व्यापारी नेता मदन श्रीवास्तव कंचन लाल सराफ के साथ होलीगेट चौराहा से क्वालिटी तिराहा तक बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों ने व्यापारी नेताओं को बताया कि बाजार के दोनों तरफ सभी दुकान प्रतिष्ठानों के साइन बोर्ड एक रंग के कराने का विचार है ताकि बाजार का आकर्षण बढ़ सके जिस तरह गुलाबी नगरी जयपुर में मार्केट है उसी तरह मथुरा शहर में मार्केट व्यवस्थित किए जाएं ऐसी प्रशासन की योजना है।
व्यापारी नेता कंचन लाल सराफ ने इस पर सहमति जताई तो पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि यह निर्णय बाजार के सभी दुकानदारों का सामूहिक होना चाहिए इसके लिए गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में क्षेत्रीय दुकानदारों की बैठक बुलाई जाए ताकि उनकी राय शुमारी जानी जा सके। प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि सभी को बैठक की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी उसी के बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अभियंता दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.