मथुरा । जनपद में एक बार फिर योगी बाबा का बुलडोजर धाय धाय करके चला है। गोवर्धन कस्बे के समीप बनी दो अवैध कॉलोनियों में जेसीबी ने जबरदस्त तोड़फोड़ की है।
मंगलवार को एसडीएम गोवर्धन की मौजूदगी में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने ढाई-ढाई एकड़ में विकसित की जा रही 2 कॉलोनियों को अपना निशाना बनाया।
मंगलवार को बरसाना रोड पर राधा कृष्ण धाम कॉलोनी डीग बाईपास और बाबूलाल कॉलेज के पास अवैध भू विभाजन कर कॉलोनी काटे जाने का मामला प्राधिकरण में चल रहा था। प्राधिकरण के अधिकारी बार-बार नोटिस के माध्यम से चेतावनी दे रहे थे कि बिना नक्शा स्वीकृति के यहां प्लॉट न काटे जाए। जेसीबी ने यहां कई पक्के मकान सड़क नाली और करीब 5 दर्जन भूखंडों पर बनी नींव को जमींदोज कर दिया। प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर सहायक अभियंता राजीव माहेश्वरी के अलावा अवर अभियंता मनीष तिवारी सुनील शर्मा मनोज अग्रवाल अनिरुद्ध यादव सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.