मुजफ्फरनगर। नामांकन निरस्त होने पर आप प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट में हंगामा कर दिया। इस दौरान आप नेता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है।
मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।
सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी भी पहुंचे थे। मीरापुर से प्रत्याशी बनाए गए जोगिंदर सिंह को जैसे ही यह जानकारी मिली कि उसका नामांकन निरस्त कर दिया गया है उन्होंने हंगामा कर दिया । जोगिंदर सिंह का आरोप है कि जानबूझकर उसके साथ ऐसा किया गया है। इसी दौरान उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने किसी तरह जोगिंदर को पकड़ा। समाचार लिखे जाने तक जिलाधिकारी डीएम चंद्र भूषण सिंह जोगिंदर सिंह से अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत कर रहे है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.