विक्रम सैनी
मथुरा। थाना जैंत के गांव अल्हैपुर में चारा मशीन से लाखों रुपये कटने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के किसान के यहां लाखों रुपए नगद और गहनों की चोरी हुई थी। चोरी की वारदात के बाद भी पुलिस ने जांच की मगर एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैंत थाने की नयति चौकी क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में शनिवार की देर शाम को गांव के लोग उस समय दंग रह गए जब पशुओं का चारा काटने वाले मशीन से चारे के साथ पांच सौ रुपए के नोटों की कतरन जमीन पर दिखाई दी। ग्रामीणों के अनुसार इन नोटों की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कुछ ही देर में ये खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर नयति चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने नोटों की कतरन मौके से उठाकर अपने कब्जे में ली और थाने ले गए।
नयति चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि नोटों की कतरन का वजन करीब 150 ग्राम से 200 ग्राम है जिससे सम्भावना है कि यह लाख रुपये से ज्यादा हैं। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व रात को अल्हैपुर निवासी राधा रमन गौतम के मकान में चोरी की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि घर से सोने चांदी के गहने और करीब एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी गायब है । घटना स्थल का निरीक्षण करने पर घर के पीछे गहनों की खाली डिब्बी पड़ी मिली, जबकि खुला हुआ ताला बबुल के पेड़ पर लटका मिला। इस मामले में प्राथमिक जांच करने पर पुलिस की शक की सुई घर के ही किसी व्यक्ति पर घूमी। यही वजह रही कि पीड़ित ने कार्यवाही के लिए पुलिस को तहरीर नही दी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.