कोरोना संक्रमण फैलने में यूपी में मथुरा टॉप लिष्ट में पंहुचा , कोतवाल-चौकी प्रभारी सहित डेढ़ दर्जन पुलिस कर्मी पॉजिटिव

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं समेत नगर के अन्य क्षेत्रों से करीब 100 लोग निकले संक्रमित
मथुरा। ब्रजवासियों की लापरवाही अब उन पर ही भारी पड़ रही है। कोरोना संक्रमण फैलने में प्रदेश में जनपद टॉप लिष्ट में पहुंच गया है। मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। माह के दूसरे सप्ताह में आज 24 घंटे के अन्दर रिर्कोड तोड़ 319 मरीज निकलने से हडकंप मच गया है। 319 मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1048 हो गया है। राहत की बात यह है कि अभी मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज ए सिम्प्टमेटिक हैं और मात्र 5 मरीजों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें वृंदावन कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी सहित दो दर्जन पुलिसकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। लगातार बढते कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग में चिंतित हैं। आगरा में मरीजों की संख्या 1495 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी की गई कोरोना संक्रमित मरीजों की लिस्ट में कोतवाली वृंदावन में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल, समेत दो दर्जन पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं समेत नगर के अन्य क्षेत्रों में भी करीब 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीसरी लहर के दौरान एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज पाए जाने से हड़कंप मच गया है। सलेमपुर 1, मथुरा 24, चौमुहां 1, राधाकुण्ड 1, महोली की पौर 1, कृष्णा ग्रीन 2, शांति नगर 1, गिर्राज आश्रम 2, जगन्नाथपुरी 1, नवादा 1, अमरनाथ स्कूल 1, मयूर बिहार 1, माधवपुरी 1, राधा वैली 1, वल्लभ कुंज 1, शाक्तिधाम 3, कृष्णा आर्चिड 1, राधापुरम 1, महाविद्या कालोनी 1, बैंक कालोनी 1, बीएसए कॉलेज 2, राधिका धाम 2, टेक्मैन सिटी 1, विश्व लक्ष्मी नगर 1, रिफाइनरी नगर 9, खप्परपुर 1, बृज गंगा 1, नारायणपुरी 1, कठोती कुंआ 1, कदम्ब बिहार 2, हरी नगर 1, शांति निकेतन 2, राधिका बिहार 1, ओमेक्स 2, रंगजी मंदिर 1, राजपुर 2, रतन छतरी वृन्दावन 1, पुरानी कालीदह 1, अलीपुर 1, हथोड़ा 1, राम नगरिया 1, छाता 11, बरारी 1, सेही 1, राधा निवास 1, वृन्दावन 33, सीएचसी वृन्दावन 1, पुलिस लाइन 2, धौली प्याऊ 1, कृष्णापुरी 1, मंडी रामदास 1, शिव नगर 1, वैटनरी कॉलेज 2, एटीवी 1, गोलपाड़ा 2, डेम्पीयर नगर 1, कृष्णा बिहार 2, चंदपुरी 1, काशीराम मथुरा 1, दीवानाकलां 1, डीग गेट 3, जमुना बाग 1, छटीकरा 3, गौधूलीपुरम 3, सतघडा 1, कुसुम वाटिका 1, पारिवारिक न्यायालय 2, आनन्द लोक 1, के आर डिग्री कॉलेज 1, यमुना पैलेस वृन्दावन 5, केशव धाम 3, ज्ञान गायत्री 2, रूकमणि बिहार 2, कुंज नगर 1, तेहरा 2, सीएचसी वृन्दावन 1, बुर्जा 1, धौरेरा 1, औरंगाबाद 2, के एम मेडीकल लैब 3, दीवाना खुर्द 2, कैलाश नगर वृन्दावन 2, चेतन्य बिहार 1, गोविन्द घेरा 1, एमएच 8, पॉली क्लीनिक 2, नगला बरी 1, अडीग 1, गोवर्धन 2, मांट 16, जावरा 1, पदमपुरी 2, बल्देव 2, श्री कृष्ण शरणम 2, नगला पाइसा 1, बाराबंकी 1, राधा फ्लोरेन्स 1, बृजधाम वृन्दावन 3, भरतपुर गेट 1, कृष्णा नगर 1, स्थानीय विश्वविद्यालय 1, भूतेश्वर 1, मोती कुंज 1, आरपीएफ मथुरा 1, राल 1, कृष्णा कुटीर 2, कोसी 4, नन्दगांव 1, मुरादाबाद 1, जालोन 1, शिमला 1, सालोन 2, मुम्बई 1, देहली 1, पश्चिम बंगाल 1, मुजफ्फरनगर 1, धौलागढ़ 1, राजगढ़ 1, पंजाब 1, आगरा 2, हाथरस 4, अलीगढ 8, बरेली 2, इंदौर 2, राऊकेला 2, संभल 5, शिकोहाबाद 1, मुरसाना 1, कासगंज 3, कोटा 2, मुरेना 1, अलवर 1, ग्वालियर 2, भोपाल 1, शिवपुरी 1 कोरोना के केस मिले हैं। इनके अलावा अन्य केस भी शामिल है।

वृंदावन कोतवाली में फूटा कोरोना बम

मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट आई तो वृंदावन कोतवाली में कोरोना बम फुट गया। यहां कोतवाली प्रभारी , दो चौकी प्रभारी सहित 27 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। कोतवाली में पुलिस कर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। शिकायत ले कर आ रहे लोग मुख्य द्वार पर बनी हैल्प डेस्क पर अपना शिकायत पत्र दे सकेंगे।

बाँके बिहारी दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी निकले पॉजिटिव

बाँके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की भी स्वास्थ्य विभाग रैंडम सैम्पलिंग कर रहा है। यहां लिए गए सैंपल में से करीब 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मन्दिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मन्दिर प्रबंधन ने और अधिक एहतियात बरतते हुए मन्दिर में एक बार मे 5 श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू कर दिया है।