आगरा। इनर रिंग रोड रहनकलां टोल पर मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 28 दिन से धरने पर बैठे किसानों का भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और एडीए उपाध्यक्ष के बीच हुई वार्ता के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। बैठक में मुआवजे को लेकर एडीए उपाध्यक्ष द्वारा किसानों की सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया था। बता दंे कि थीम पार्क और इनररिंग रोड के लिए एडीए ने 2009-10 में दर्जनों गांव की जमीन अधिग्रहण की थी जिसमे कुछ किसानों को छोड़ कर सैकड़ों किसानों को अभी तक मुआवजा नही मिला। 2014 में एडीए ने किसानों के नाम खतौनी से हटा जमीन अपने नाम कर ली।
आगरा विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही इस विषय पर नहीं की गई औा नाही आंदोलित किसानों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन आगरा विकास प्राधिकरण की तरफ से मिला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों के इस आंदोलन का संज्ञान लेते हुए डॉ. राजेंद्र पैंसिया उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई । बैठक में संयुक्त सचिव सुशीला देवी व सचिव राजेंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में किसानों का पक्ष रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान व मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र सिंह परिहार ने किसानों की शत-प्रतिशत मुआवजे की मांग करते हुए समस्याओं का निस्तारण की मांग रखी और किसानों पर जबरन लगाए जा रहे मुकदमा वापस कराने की मांग रखी है। मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार ने बताया कि कुछ किसानों को 2014 में पैसा मिल गया है। सभी किसानों को एक जैसा मुआवजा मिलना चाहिए।
इस पर किसानों की सभी समस्याओं को सुनते हुए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने संबंधित अधिकारियों की कमेटी गठित कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिस पर सभी किसानों ने आंदोलन स्थगित करने का एलान कर दिया।
इस अवसर पर प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार सौरव यादव गोविंद ठाकुर पंकज यादव राजकुमार दीक्षित नत्थू सिंह सिकरवार बॉबी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.