मथुरा में नगर आयुक्त तो वृन्दावन में अपर नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याएं

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के दोनों कार्यालयों में मंगलवार को प्रातः 10ः00 बजे से जनसुनवाई की गयी। नगर विकास मंत्री के आदेशों के क्रम में की गयी उक्त जनसुनवाई जनरल गंज स्थित निगम के कार्यालय में नगर आयुक्त शशांक चौधरी एवं नगर निगम वृन्दावन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर द्वारा की गयी।
जन सुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण व समय सीमा के अन्तर्गत करने के निर्देश दिये।
जन सुनवाई में अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, क्षेत्रीय स्वास्थय अधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।