सांसद निधि से के आर कालेज में लगी सोलर लाइट

मथुरा । सांसद हेमा मालिनी की निधि से किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सौर- ऊर्जा चलित पथ-प्रकाश व्यवस्था स्थापित करवाई गयी हैं ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल का कहना है कि इस कार्य से महाविद्यालय के स्वरूप एवं सुरक्षा का सतत विकास होगा। इस कारण उन्होंने सांसद और उनके प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे सदैव मथुरा के इस प्राचीनतम महाविद्यालय के उत्थान हेतु तत्पर रहे है और रहेंगे । कालेज में अब तक 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लग चुकी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजेश अग्रवाल डॉ.अशोक कौशिक डॉ राजेश सारस्वत लेफ्टिनेंट (डॉ) कपिल कौशिक डॉ. अजय उपाध्याय डॉ. रामदत्त मिश्रा एवं डॉ. नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।