मथुरा। इंटर्नशिप राशि बढाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आज यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
गौरतलब रहे कि उत्तर प्रदेश की एकमात्र वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा में स्थापित है। यहां स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप के रूप में सिर्फ 4 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते है। छात्रों का कहना है देश की अन्य वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में यह राशि इससे कई गुना ज्यादा है। यहां तक कि उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस छात्रों को 22 हजार तक भुगतान किया जा रहा है। मथुरा स्थित वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में पिछले 15 साल से इंटर्नशिप राशि नहीं बढ़ाई गई है। इसमें राज्य सरकार 1000 रुपये और केंद्र 3000 रुपये प्रदान करती है। इस मांग को उचित मानते हुए यहां के कुलपति राज्य सरकार से इस बढाने की सिफारिश कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे विवश होकर उन्हें धरना प्रदर्शन का रूख किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.