डा. एनएस गौड चुने गये आप्टोमेट्रिस्ट एसो. के जिलाध्यक्ष

अनुज सिंघल
फरह। राजकीय आप्टोमेट्रिस्ट एसो. उप्र लखनऊ की प्रान्तीय कार्यकारणी की जिला स्तरीय बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह के नेत्र परीक्षण अधिकारी डा.एन.एस. गौड को एसोसियेशन का जिला अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा एन डी मुखर्जी को सचिव और ओ पी पाठक को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
यह बैठक आगरा मंडल के प्रभारी डा. सोम कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिलाध्यक्ष चुने जाने पर डा. गौड को उनके सभी साथियों ने बधाई दी है। बैठक में डा. भारत भूषण, डा. मुकेश कुमार, डा. भगतसिंह, डा. ओपी पाठक, डा. एन. डी. मुखर्जी समेत जिले के कई स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर उपस्थित रहे।