कल 12 बजे मांट आएंगे योगी, करोड़ो रुपए की योजना का करेंगे शिलान्यास लोकार्पण

शीलेन्द्र प्रताप सिंह

मथुरा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा आना पक्का हो गया है। वे मांट में स्कूल के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं उनका साथ देने में जिला प्रशासन भी पूरा फोकस किए हुए है। मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ब्रज आदर्श इंटर कालेज खेल मैदान मांट में
201.16 करोड़ रु की 196 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण / शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण जिला पंचायत किशन चौधरी व्यापारी नेता रविकांत गर्ग पूर्व सांसद तेजवीर सिंह विधायक कारिंदा सिंह पूरन प्रकाश मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी करीब ढाई घण्टे तक रहेंगे मांट में।

जनसभा से पहले योगी आदित्यनाथ विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इस बीच सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सीमित संख्या में लाभार्थियों को उनके द्वारा दिए जाएंगे। ग्राम जावरा के आने जाने वाले मार्ग प्रशासन द्वारा दुरुस्त करा दिए गए हैं लोक निर्माण विभाग ने हेलीपैड बनाने की कार्रवाई पूर्ण कर ली है। आज पूरे दिन डीएम एसएसपी सहित उच्च अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते देखे गए।

जनसभा स्थल पर मंगलवार को मांट विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार युवा नेता राजेश चौधरी ने तैयारियों का निरीक्षण किया। बातचीत में राजेश चौधरी ने बताया कि योगी जी को सुनने के लिए मथुरा जनपद के ही नहीं क्षेत्र से सटे अलीगढ़ हाथरस जनपदों से भी भारी भीड़ कल सभा स्थल पर आएगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौधरी ने बताया कि सीएम बनने के बाद पहली बार मांट में आ रहे है और मांट को करोड़ो रूपये की सौगात दी जाएगी। जिसमें मांट क्षेत्र में युवाओ के लिए रोजगार आदि शामिल है वही इसबार मांट क्षेत्र में कमल खिलेगा। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मथुरा का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात शाहजहांपुर जनपद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।