डीएम का घेराव और किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में
मथुरा। जिलाधिकारी का घेराव और किसानों की समस्याओं को लेकर होलीगेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का एलान करने पर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा को सोमवार को घर से निकलते ही हिरासत में लेकर थाने में बैठा रखा है। इसकी सूचना मिलते ही महानगर अध्यक्ष मन मोहन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद मुकद्दम युवा महानगर अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी महानगर उपाध्यक्ष प्रखर चतुर्वेदी भोला यादव चोधरी ज्ञान सिंह दिनेश सरदार दीपक आर्य दीपक पाठक विनोद आर्य मोहम्मद सलमान विनोद चतुर्वेदी आदि ने थाने पहुच कर प्रदेश सरकार की मनमानी ओर तानाशाही का विरोध किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपने तानाशाही रवैय्ये को अपनाते हुए किसानों को खाद और बीज तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है जो किसान खाद बीज के लिए खाद केंद्रों पर लंबी लंबी लाइनों में लगे हुए हैं सुबह से खाना पीना छोड़ कर उनके साथ पुलिस धक्का-मुक्की करती है हाथा पाई करती है प्रदेश में अनेकों किसान अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं ऐसे में हम अगर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को किसानों के हित में खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग का ज्ञापन देने जा रहे थे तो हमें हिरासत में ले लिया गया प्रदेश की योगी सरकार यह न समझे कि कांग्रेस चुप बैठी रहेगी, हम किसानों के लिए संघर्ष करते रहे हैं संघर्ष करते रहेंगे चाहे इसके लिए हमें कुछ भी क्यों न करना पड़े।