मथुरा। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी.आर.अंबेडकर के 66वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में जनपद में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। डॉ.अंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के तत्वधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर चौक डीग गेट पर किया गया जिसमें मंच के पदाधिकारी व बाबा साहब के अनुयायियों के द्वारा बाबा साहब को श्रद्धांसुमन अर्पित किये गए। कार्यक्रम के दौरान डॉ.अंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश में जो हालात बने हुए हैं सभी का एक ही समाधान है कि भारत देश का हर एक नागरिक भाईचारे प्यार मोहब्बत के साथ रहे तभी ही देश का सर्वांगीण विकास हो सकता है।
मंच के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी अंबेडकर अनुयायियों से अपील की कि वह अपने बच्चों को जरूर पढ़ायें तभी बाबा साहब का सपना पूरा हो सकता है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सफाई मजदूर संघ के नेता महेश काजू मानसिंह बौद्ध कृष्ण गोपाल कर्दम सज्जन क्रांति हीरा चक्रवर्ती मेराज अली पंचम सिंह आजाद एड. सतीश पत्रकार चौधरी तौफीक आढतिया डॉ. जगदीश बाबू कन्हैया लाल चंदेल शंकरलाल खरें लक्ष्मण प्रसाद आनंद किशोर बघेल विशंभर दयाल कर्दम कैलाश कर्दम राहुल पंकज चितरंजन सिंह मोनू गोपाल प्रसाद निर्मल डॉ अमर सिंह आसिफ कुरेशी रईस कुरेशी आदि लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर मथुरा महानगर के कोतवाली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता दिनेश आनंद पापे महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी प्रभात चतुर्वेदी सोनू आनंद मोहम्मद जुबेद अकबर खान छोटू भोला पंडित सार्थक चतुर्वेदी विशेष आनंद रिहान कुरेशी आदि मौजूद रहे।